Posts

Showing posts from August, 2019

हम सभी अपने देश की उन्नति में छोटे से छोटा योगदान दे सकते हैं !

Image
हम सभी अपने देश की उन्नति में छोटे से छोटा योगदान  दे सकते हैं  !  हमारे क्षेत्र या समाज की उन्नति ही राष्ट्र की उन्नति है। हम अपने समाज या गांव से शुरू कर सकते हैं। शिक्षा का प्रसार , पिछड़े या निर्बल वर्ग के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहायता , गांव - मोहल्ले या आसपड़ोस में सफाई के कार्य करना और दुर्व्यसन से दुरी बनाने के लिए प्रेरित करना , लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत करते हुए लाभ उठाने हेतु प्रेरित करना , उत्सवों या अन्य मौकों पर एक जिम्मेदार व् अनुभवी नागरिक होने के नाते हमारे प्राचीन गौरवपूर्ण इतिहास से लोगों को अवगत कराना , आसपास में हो रहे गलत या अनैतिक कार्यों पर साहसिक कदम उठाना। ऐसे बहुत ही छोटे छोटे प्रयास व्यक्ति अपने विवेक से कर सकता है , शुरुआत बड़ी चीज है। मैं समझता हूँ अगर प्रत्येक नागरिक खुद के परिवार व् समाज की उन्नति के लिए गतिशील रहता है वही एक राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा योगदान है। हम बदलेंगे , समाज बदलेगा !  समाज सशक्त होगा तो राष्ट्र भी सम्पन्न होगा। 🇮🇳 💐🌹💞🙏 Santoshkumar B Pandey at 12.35PM.

जिंदगी के कुछ कठिन लम्हों में जब आप अपने आप को सवालों से घिरे पाते हैं तो क्या आप जानते हैं की आपको क्या करना चाहिए ? पेड़ों से पूछिये !!

Image
जिंदगी के कुछ कठिन लम्हों में जब आप अपने आप को सवालों से घिरे पाते हैं तो क्या आप जानते हैं की आपको क्या करना चाहिए?  पेड़ों से पूछिये !!  ये पढ़कर आपको थोड़ा अजीब लगा होगा लेकिन इस धरती पर हमें जो भी चीजें जानने की आवश्यकता है वो हम प्रकृति से जान सकते हैं। हम प्रकृति के नियमों को ध्यान से देखकर कर बहुत कुछ सीख सकते हैं। अभी हाल - फ़िलहाल की ही बात है जब मैं अपने जीवन में कठिन दौर से गुजर रहा था और इस दौर से निकलने का कोई भी रास्ता मुझे नजर नहीं आ रहा था, फिर मैंने अपने आप को प्रकृति के गोद में सौंपने का फैसला किया और ये जानने के लिए तय किया की क्या प्रकृति के पास मेरे सवालों का जवाब है ? मेरे घर से कुछ ही किलोमीटर के दूरी पर एक जंगल है और जिसमे लगभग ३०० साल पुराना वट वृक्ष है जो शान से अपना सीना ताने खड़ा है। उस पेड़ के पास पहुंचते ही मुझे अच्छा महसूस होने लगता है और मुझमे नयी प्रेरणा का  श्रोत उमड़ने लगता है।   यह वट वृक्ष अत्यंत शक्तिशाली दिखता है, और ऐसा प्रतीत होता है की इसके जड़ें पातळ को छु रही होंगी, इस पेड़ की शक्तियां और विशालता देखकर मुझे ऐस...

जब तक मस्ती जिँदा है,तब तक हस्ती जिँदा है!

Image
जब तक मस्ती जिँदा है,तब तक हस्ती जिँदा है,, साथ निभाते जाओ खुद का,शख्सियत तुम्हारी उम्दा है जी भरकर जीवन जिया करो, हर पल मेँ खुद को गढा करो, टेढे मेढे जीवन पथ पर, कदम देखकर चला करो एक एक पग जीवन रस हो,लक्ष्य साधती जीवन दृष्टि लिख दो अपना जीवन पन्ना, रच दो अपनी अनुपम सृष्टि मन अपना इतना खुला हुआ ,हर स्वर भीतर तक स्पर्श करे मानवता की देहरी पर जीवन अपना उत्कर्ष गढे ये भेद तो सारे ऊपर के है,अँतर्मन मे यह भाव रहे विजय पराजय से ऊपर उठ, अपनी नयी उडान रहे,,,, 💞❤❤❤🌹🌹🌹😘 Santoshkumar B Pandey at 2.45Pm.