"स्वच्छता" ही स्वस्थ और शान्तिपूर्ण जीवन का मूल मंत्र : यह समाज हमारा है, इसलिए हम इसकी सेवा कर रहे हैं।
सेवा कार्यों की प्रेरणा के पीछे हमारा स्वार्थ नहीं है। हमें अपने अहंकार की तृप्ति और अपनी कीर्ति-प्रसिद्धि के लिए सेवा-कार्य नहीं करना है। यह अपना समाज है, अपना देश है, इसलिए हम कार्य कर रहे हैं। स्वार्थ, भय, मजबूरी, प्रतिक्रिया या अहंकार, इन सब बातों से रहित आत्मीय वृत्ति का परिणाम है यह सेवा। " "नालासोपारा ( पश्चिम ) स्वास्थ्य केंद्र पर स्वछता का कार्य किया गया! " *सेवा कार्य* आज 1st सितंबर 2019 ( 17 भाद्रपद शुक्ला द्वितीया, रविवार, विक्रम संवत् 2076 ) अपने नगर के द्वारा नालासोपारा प. के स्वास्थ्य केंद्र पर स्वछता का कार्य किया गया, वहाँ की स्थिति बहुत ही विचारणीय है, डॉ मनीष पाण्डेय जी वहाँ पर अभी नये नियुक्त हुए हैं इस विषय को उन्होंने संज्ञान में लेते हुए अपने को संपर्क किया, जिसमे आज अपने नगर से कुल १७ स्वयंसेवक एवम महानगर पालिका के कुछ सदस्य के द्वारा एक उत्कृष्ट कार्य किया गया !! हमें सबसे पहले हम जो हैं, वह...