" दोस्ती ही तो है जो जिंदगी के एक रंग में भी कई रंग दिखाती है। 💞

" दोस्ती ही तो है जो जिंदगी के एक रंग में भी कई रंग दिखाती है। वरना बिना दोस्तों के रंगीन जिंदगी भी बेरंग सी नजर आती है॥ 💞

सच्ची दोस्ती से बढ़कर इस दुनिया में कुछ कहाँ है।💞
एक भी दोस्त अगर सच्चा है तो अपना सारा जहाँ है॥💞

जो दोस्त साथ हो तो डर किस उड़ती चिड़िया का नाम है।💞
मस्त मस्ती में बस हर दम खिलखिलाने का तब काम है॥💞 " 💞🌹💐

 My childhood bhaiji & dost Nilesh Pandey, Rakesh bhaishahebji & Rajesh bhaishahebji always take care me & love me lots as small brother in School life . Dhanywad mera bhaiji for your love & care . 

" Friendship is the purest love. It is the highest form of Love where nothing is asked for, no condition, where one simply enjoys giving.

In Hindi: मित्रता शुद्धतम प्रेम है. ये प्रेम का सर्वोच्च रूप है जहाँ कुछ भी नहीं माँगा जाता , कोई शर्त नहीं होती , जहां बस देने में आनंद आता है."


" I’ve learned- that true friendship continues to grow, even over the longest distance. Same goes for true love.

In Hindi: मैंने सीखा है – कि सच्ची दोस्ती बढती जाती है , दूर होने पर भी . सच्चे प्यार के लिए भी यही बात लागू होती है ."

हम बाकी सभी रिश्तों के साथ पैदा होते हैं पर दोस्ती ही एक मात्र रिश्ता है जिसे हम खुद बनाते हैं. 🌷🌹💞


एक अनकही सी , एक अनछुआ सा , एहसास है दोस्ती ,

  दूर होकर भी हर वक़्त , हर किसी से ही पास है दोस्ती। 

 पाकीज़गी हर रिश्ते को , मज़बूती का एहसास है देता  ,

   साफगोई अच्छी नियत , दोस्ती को नयी आस है देता , 

     आम नहीं , हर तबके से परे , हर वक़्त ख़ास है दोस्ती ,

  दूर होकर भी हर वक़्त , हर किसी से ही पास है दोस्ती। 

    दोस्त नहीं तो हर किसो की , ज़िंदगी वीरान सी है ,

    रेत से भरी सहरा , मृगतृष्णा लिए बयाबान सी है ,

   एक अनमोल तोहफा है , जीने की एक आस है दोस्ती ,

   दूर होकर भी हर वक़्त , हर किसी से ही पास है दोस्ती। 

 मोहताज नहीं कभी किसी का , ऊंच , नीच , ग़रीब , अमीर ,

   झुकना पड़ता हर किसी को , टूट जाते है हर रिश्ते , ज़ंजीर  

        हर रिश्ते में खात्मा है पर , अनबुझी सी प्यास है दोस्ती ,

          दूर होकर भी हर वक़्त , हर किसी से ही पास है दोस्ती।

   " दोस्तों के साथ मिल कर हर बोझ हल्का हो जाता है।

दोस्तों से मिलकर पल में ही मन को सुकून मिल जाता है॥

दिन भर शरारत करना और रात भर उन पर खिलखिलाना।

और पुरानी बातों का ताजा करके यूँ ही पूरी रात बिताना॥


वो अजब गजब शर्ते और कई कारनामों का बबाला।

वो शरारत की चटनी और शोर शराबे का मसाला॥

वो नोकझोक का होना और कभी किसी से लड़ पड़ना ।

और फिर कई लोगों का मिलकर उसे मनाने में लगना॥

कभी उसे सताना और कभी उसका रूठ जाना।

और फिर उसे मनाना और अपना प्यार जताना॥

वो code words का खेल और यारों का चिढाना।

और अपने यारों के नये नये नामों का बनाना ॥

वो लफड़ों का होना और कई दलों का active होना।

फिर वो गर्मा गर्मी और फिर लड़ाई में किसी को धोना॥

इस तरह ही कई यादों के रंगों को मन में बसाना।

और उन यादों से उदास लम्हों में मन को खूब हर्षाना॥


यही तो हैं दोस्ती की दुनिया के अजब निराले रंग।

मन करे कि मिल जाए दोबारा उस वक्त का संग॥

कि जो गए थे रूठ और जो हो गई थी कुछ गलतियाँ।

जिनसे न हुई थी दोस्ती उनसे बढ़ा लें अब नजदीकियाँ॥ " 💞🌹💐💞💐🌹💞


जीवन मे दोस्त और दोस्ती बहुत ज़रूरी होते हैं। ख़ुशक़िस्मत होते हैं वो जिनके पास दोस्त होते हैं।

लेकिन कुछ लोग इतने भाग्यशाली नही होते।आज मित्रता दिवस पर जिनके पास दोस्त हैं उनको भी और जिनके पास दोस्त नही हैं उनको भी…एक भेंट देना चाहती हूँ।

श्री कृष्ण और भगवद गीता को अपना दोस्त बनायिए। जीवन के हर सवाल का जवाब और हर कठिनाई से निकलने का रास्ता ना मिल जाए तो कहिएगा।

यह किसी एक पंथ, जाति या समुदाय का ग्रंथ नही। आध्यात्मिक और दार्शनिक ग्रंथ है।

एक ऐसा दोस्त जो आपको हर परिस्तिथि से निबटना सिखाएगा। और कभी आपका साथ नही छोड़ेगा।

🌀💦🌀💦🌀💦🌀💦

पानी से तस्वीर

            कहाँ बनती है,

ख्वाबों से तकदीर

            कहाँ बनती है,

किसी भी रिश्ते को

            सच्चे दिल से निभाओ,

ये जिंदगी फिर

            वापस कहाँ मिलती है

कौन किस से

            चाहकर दूर होता है,

हर कोई अपने

            हालातों से मजबूर होता है,

हम तो बस

            इतना जानते हैं...

हर रिश्ता "मोती" और

            हर दोस्त "कोहिनूर" होता है।।।

🌀💦🌀💦🌀💦🌀💦

❤💛❤💛❤💛❤💛

और इसलिए कहते है... 

❤💛❤💛❤💛❤💛

कोई टूटे💔 तो उसे सजाना💞 सीखो,

कोई रुठे🙍 तो उसे मनाना🙋 सीखो ...

🌷💐🍀🌹🌻🌺🌼🌷

रिश्ते तो मिलते है मुकद्दर से,

बस उन्हे खूबसूरती💗 से निभाना सीखों।

💛❤💙💕💓💜💚💖

जन्म लिया है तो सिर्फ साँसे⚡ मत लीजिये,

❤💛❤💛❤💛❤💛

जीने का शौक भी रखिये..

👥👥👥👥👥👥👥👥

❤💛❤💛❤💛❤💛

शमशान ऐसे लोगो की राख से...भरा पड़ा है

जो समझते थे,,,

❤💛❤💛❤💛❤💛

दुनिया उनके बिना चल नहीं सकती.

💀💀💀💀💀💀💀💀

❤💛❤💛❤💛❤💛

हाथ में टच📲 फ़ोन, 

बस स्टेटस के लिये अच्छा है…

❤💛❤💛❤💛❤💛

सबके टच में रहो, 

जींदगी के लिये ज्यादा अच्छा है…


🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥

❤💛❤💛❤💛❤💛

ज़िन्दगी में ना ज़ाने कौनसी बात "आख़री" होगी!

ना ज़ाने कौनसी रात🌌 "आख़री" होगी ।

👬👭👬👭👬👭👬👭

❤💛❤💛❤💛❤💛

मिलते, जुलते, बातें करते रहो यार एक दूसरे से,

ना जाने कौनसी "मुलाक़ात" आख़री होगी...

✋✋✋✋✋✋✋✋

 🏢स्कूल की दोस्ती👯


  🌺10th क्लास तक 🌺


👫यूनिवर्सिटी की दोस्ती👯


    🌹फाइनल इअर तक 🌹


  🏫ऑफिस की दोस्ती👯


 🌸 रिटायरमेंट तक 🌸


💑 लवर की दोस्ती 👯 

      💐 शादी तक 💐


        💝.....But....💝


   👆  हमारी दोस्ती  👯

       👈 आप से 👉

❤💛❤💛❤💛❤💛

      🌜30- फरवरी तक🌛

❤💛❤💛❤💛❤💛

       🌞......क्योंकि......🌞

❤💛❤💛❤💛❤💛

👏ना कभी 30 फरवरी आयेगी😉

ना कभी हमारी दोस्ती 👯 का end  होगा✌👏👏 👍

❤💛❤💛❤💛❤💛

**मित्रता**

मन के भाव प्रकट करने को, 

एक अच्छा  सा साथ चाहिए.

सुख में जो खुशियाँ बांटे, 

दुःख में सिर पर हाथ चाहिए.. 

मित्र वही जो अपनेपन से, 

सही गलत की समझ बताए.

जब चारों ओर हो घिरा अंधेरा, 

आगे बढ़ कर राह दिखाए.. 

मित्रता है फूलों जैसी, 

जितना दें हम उसका ध्यान.

उतनी ही वह पुष्पित होती, 

बिखरे उसकी सुरभित मुस्कान.. 

कृष्ण सुदामा जैसे मित्रों की, 

मिलती कोई मिशाल नहीं.

अपना सब कुछ मित्र को दे दे, 

हृदय से ऐसा विशाल नहीं.. 

मित्र बनो तो कभी मित्र से, 

स्वार्थ नहीं अपनाना.

उच्चादर्श स्थापित कर, 

मित्रता अमर कर जाना..

💞💓तुम मिले तो दोस्ती का , चल पड़ा है सिलसिला ,

तुम मिले तो सूखे दरख़्त पे  , फूल भी आ खिला। 

तुम मिले तो  ,  मेरे गीतों में रवानी आ गई , 

तुम मिले तो नग़मों में ,  नई जवानी आ गई ,

      तुम मिले तो ज़िन्दगी से  , अब नही है कुछ गीला ,

      तुम मिले तो सूखे दरख़्त पे  , फूल भी आ खिला। 

सदियों का है तुमसे रिश्ता  , पर मिले हम पहली बार ,

जैसे पतझड़ में  चुपके से  , आ गई हो ,  बसंत बहार ,

     कह  ना पाउँगा तुमसे के  , क्या-क्या मुझको है मिला ,

      तुम मिले तो सूखे दरख़्त पे  , फूल भी आ खिला। 

कुछ यादों के मोती  ,  अपने साथ लेकर जाऊंगा ,

तुम लिखा ये गीत  ,  मैं तन्हाई में गुनगुनाउंगा ,

              जो खुशी मिली है तुमसे  , दे ना पाउँगा सिला ,

         तुम मिले तो सूखे दरख़्त पे  , फूल भी आ खिला। 💓💞




Santoshkumar B Pandey at 11.05PM.

Comments

Popular posts from this blog

ज़िन्दगी : आत्मा की मुस्कान में खिलती एक मधुर भाषा,जो हर चेहरे पर खुशी लिखती है !

मैं हिन्दू हूँ 💞🕉️🚩🙏