Posts

Showing posts from September, 2019

" I am a Soul of Love a Heaven on the Earth."💞💐❤🌹🙏

Image
Divine love makes us true to ourselves and to others... 💞🌹❤💐🌹💞 Divine love is the solution to our difficulties and problems. ❤💐🌹💞 It frees us from every kind of binding.  💐🌹💞💐 Greatest moment of My life school's day 💞❤💞💐 10std 💞💐 It makes us speak truly, think truly, and act truly. 💞❤❤💞💐 It makes us feel one with the whole  Universe. 💞❤🌹💐💞❤ My childhood day 💞💐❤🌹 Divine love purifies our hearts and glorifies our being.💞❤💞💐🌹 College's day  Santoshkumar B Pandey at 10.25Pm.

ये है मुम्बई मेरी जान !

Image
शहर हमारा जो भी देखे उस पर छाए जादू हरा समंदर कर देता है हर दिल को बेक़ाबू  ताजमहल में ताज़ा काफ़ी जो भी पीने आए चर्चगेट की चकाचौंध में वो आशिक़ बन जाए चौपाटी की चाट चटपटी मन में प्यार जगाती है भेलपुरी खाते ही दिल की हर खिडकी खुल जाती है कमला नेहरु पार्क पहुंचकर खो जाता जो फूलों में प्यार के नग़्मे वो गाता है एस्सेल-वर्ल्ड के झूलों में जुहू बीच पर सुबह-शाम जो पानी-पूरी खाए वही इश्क़ की बाज़ी जीते दुल्हन घर ले आए नई नवेली दुल्हन जैसी हर पल लगती नई सबको ऊँचे ख़्वाब दिखाकर खूब लुभाती मुंबई Santoshkumar B Pandey at 9.40PM.

आशा हम सभी के जीवन की प्रेरणा होती है, जीने का आधार होती है ।

Image
" व्यक्ति को अपने जीवन में दृढ़ विश्वास और साहस के साथ काम करना चाहिए। ये गुण सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं। महान व्यक्तियों के बारे में पढ़कर पता चलता है कि उनमें ये दोनों गुण थे।"       सब दिन एक समान नहीं होते हैं। किसी दिन सुख मिलता है और  किसी दिन दुःख। जीवन हमेशा एक जैसा नहीं होता है। सबके दिन बदलते हैं। कहा जाता है  कि दुःख के बाद सुख के दिन अवश्य आते हैं। दुःख के दिनों में लोग यह सोचकर धैर्य  रखते हैं की सुख आने वाला है।       समय बदलता रहता है। दिन और रात दोनों होते हैं। जिस प्रकार सवेरा  हमेशा नहीं रहता वैसे ही रात भी हमेशा नहीं रहती। राजा हो या रंक, सबके दिन बदलते  हैं। अनेक कहानियाँ हैं जिनमें हम देखते हैं कि राजा सब कुछ खो देता है और गरीब हो  जाता है या एक गरीब आदमी मेहनत करके या भाग्य से बहुत अमीर बन जाता है।       इससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें सुख और दुःख दोनों में समान भाव रखना चाहिए। सुख के समय घमंडी नहीं बनना चाहिए या बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। दुःख के समय निराश नहीं ह...