ये है मुम्बई मेरी जान !


शहर हमारा जो भी देखे उस पर छाए जादू
हरा समंदर कर देता है हर दिल को बेक़ाबू
 ताजमहल में ताज़ा काफ़ी जो भी पीने आए
चर्चगेट की चकाचौंध में वो आशिक़ बन जाए

चौपाटी की चाट चटपटी मन में प्यार जगाती है
भेलपुरी खाते ही दिल की हर खिडकी खुल जाती है

कमला नेहरु पार्क पहुंचकर खो जाता जो फूलों में
प्यार के नग़्मे वो गाता है एस्सेल-वर्ल्ड के झूलों में

जुहू बीच पर सुबह-शाम जो पानी-पूरी खाए
वही इश्क़ की बाज़ी जीते दुल्हन घर ले आए

नई नवेली दुल्हन जैसी हर पल लगती नई
सबको ऊँचे ख़्वाब दिखाकर खूब लुभाती मुंबई



Santoshkumar B Pandey at 9.40PM.

Comments

Popular posts from this blog

ज़िन्दगी : आत्मा की मुस्कान में खिलती एक मधुर भाषा,जो हर चेहरे पर खुशी लिखती है !

मैं हिन्दू हूँ 💞🕉️🚩🙏

" दोस्ती ही तो है जो जिंदगी के एक रंग में भी कई रंग दिखाती है। 💞