आशा हम सभी के जीवन की प्रेरणा होती है, जीने का आधार होती है ।


" व्यक्ति को अपने जीवन में दृढ़ विश्वास और साहस के साथ काम करना चाहिए। ये गुण सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं। महान व्यक्तियों के बारे में पढ़कर पता चलता है कि उनमें ये दोनों गुण थे।"

      सब दिन एक समान नहीं होते हैं। किसी दिन सुख मिलता है और किसी दिन दुःख। जीवन हमेशा एक जैसा नहीं होता है। सबके दिन बदलते हैं। कहा जाता है कि दुःख के बाद सुख के दिन अवश्य आते हैं। दुःख के दिनों में लोग यह सोचकर धैर्य रखते हैं की सुख आने वाला है।

      समय बदलता रहता है। दिन और रात दोनों होते हैं। जिस प्रकार सवेरा हमेशा नहीं रहता वैसे ही रात भी हमेशा नहीं रहती। राजा हो या रंक, सबके दिन बदलते हैं। अनेक कहानियाँ हैं जिनमें हम देखते हैं कि राजा सब कुछ खो देता है और गरीब हो जाता है या एक गरीब आदमी मेहनत करके या भाग्य से बहुत अमीर बन जाता है।

      इससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें सुख और दुःख दोनों में समान भाव रखना चाहिए। सुख के समय घमंडी नहीं बनना चाहिए या बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए। दुःख के समय निराश नहीं होना चाहिए और हौंसला रखना चाहिए। 
      
      आशा वह ज्योत है जिसकी रोशनी के सहारे व्यक्ति अपने जीवन को सुखपूर्वक व्यतीत कर सकता है और आगे बढ़ता रह सकता है। निराश व्यक्ति के लिए के जीवन में अँधेरा ही अँधेरा होता है और वह जीवन के सुखों से वंचित रह जाता है। इसलिए हमेशा आशा रखनी चाहिए।   



Santoshkumar B Pandey at 10.15Pm.

Comments

Popular posts from this blog

ज़िन्दगी : आत्मा की मुस्कान में खिलती एक मधुर भाषा,जो हर चेहरे पर खुशी लिखती है !

मैं हिन्दू हूँ 💞🕉️🚩🙏

" दोस्ती ही तो है जो जिंदगी के एक रंग में भी कई रंग दिखाती है। 💞